मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जुलाई में शिक्षकों के स्थानांतरण के बाद भी अबतक वेतन नहीं मिलने, प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण के विरोध में विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी ने शुक्रवार को सदन के बाहर प्रदर्शन किया। हाथों में तख्ती लिए पार्षद ने कार्रवाई की मांग की। ब्रजवासी ने कहा कि जुलाई में शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया और उनमें अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं, जिनका वेतन भुगतान नहीं किया गया है। ये शिक्षक लगातार अलग-अलग जिलों में दौड़ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिक्ति नहीं रहने के कारण इनका वेतन नहीं मिल पा रहा है। ब्रजवासी ने सवाल उठाया कि जब रिक्ति ही नहीं थी तो फिर स्थानांतरण कैसे कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन सब में पैसे का खेल चल रहा है। मनमाने तरीके से स्थानांतरण किया जा रहा है। शि...