शिक्षकों के विवरण 25 तक अपडेट करने के निर्देश
प्रयागराज, जून 19 -- परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के शैक्षिक, प्रशिक्षण अर्हता एवं अन्य वांछित विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर 25 जून तक अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है कि जिला स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से मानव सम्पदा पोर्टल पर समय-समय पर शिक्षक- शिक्षिकाओं के विवरण को अपडेट किया जाता है। लिहाजा 25 जून तक विवरण अपडेट कराना सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.