सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- सीतामढ़ी। प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ के तत्वावधान में शिक्षकों के लिए ' कल्याण की उड़ान-2' स्मारिका का विमोचन किया गया। रेड क्रॉस भवन में आयोजित संगठन के स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतिम सत्र स्मारिका का विमोचन समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षाविदें ने भाग लिया। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन सुमन ने शिक्षकों व शिक्षा हित में किए गए संगठन के प्रयासों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संघ की ओर से वर्ष 2022 से अब तक शिक्षकों के हित में विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए किए गए प्रयासों को ' कल्याण की उड़ान- 2' स्मारिका में संकलित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह स्मारिका एक दस्तावेज है, जो संघ की पृथक छवि को प्रतिस्थापित करते हुए शिक्षकों के साथ संवाद का एक अच्छा माध्यम बनेगी।स्म...