मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर में शिक्षकों के लिए चल रहे ऑनलाइन रिफेशर कोर्स का समापन सोमवार को हो गया। यह कार्यक्रम वीसी प्रो. दिनेश चंद्र राय के मार्गदर्शन में हुआ। पीजी राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. भारती ने कार्यक्रम का समन्वय किया। सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल ने शिक्षकों से नीति उन्मुख शोध-प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए अन्तर विषयक शोध पद्धति अपनाने पर बल दिया। इसमें पूरे भारत के अलग-अलग विषयों और संस्थानों के 97 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हुए। यह भी पढ़ें- 'शोध में नई तकनीक और टूल का करें इस्तेमाल'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...