रायबरेली, सितम्बर 11 -- रायबरेली। एनएसपीस त्रिपुला में गुरुवार को सीबीएसई के तत्वावधान में शिक्षकों के लिए 'तनाव प्रबंधन' विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में धर्मेंद्र कुमार तथा अनामिका द्विवेदी रिसोर्स पर्सन ने शिक्षकों को तनाव के प्रमुख कारणों, उसके प्रभाव तथा तनावपूर्ण परिस्थितियों में धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...