साहिबगंज, अप्रैल 25 -- साहिबगंज। झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से शिक्षकों को गुणवतापूर्ण शिक्षा देने के लिए टीएनए प्रशिक्षण दिया जाता है। टीएनए का प्रथम व द्वितीय राउंड का प्रशिक्षण बीते साल कराया गया था। अब इसके तीसरे राउंड का प्रशिक्षण दिया जायेगा। टीएनए राउंड तीन 12,13 व 14 मई में प्रस्तावित है। इसके लिए सभी शिक्षकों को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन 22 अप्रैल से शुरू हो गया है । आगामी पांच मई तक चलेगा। पंजीकृत होने वाले शिक्षक ही टीएनए राउंड थ्री में शामिल होंगे और सभी शिक्षकों को टीएनए करना भी अनिवार्य होगा। टीएनए में सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षक, सहायक अध्यापक, सहायक आचार्य, केजीबीवी, जेबीएवी आदि विद्यालय के फुल टाइम और पार्ट टाइम शिक्षक अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- 712 शिक्षकों को जनगणना प्रशिक्षण, तीन चरणों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.