शाहजहांपुर, मार्च 14 -- अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक रोटी गोदाम में आयोजित की गयी। बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकान्त पाण्डेय ने कहा कि भारत सरकार शिक्षकों की सेवा शर्तों पर अनावश्यक नियम न थोपे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 23 शिक्षक संगठनों का बना अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ टेट अनिवार्यता के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर चुका है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनीस अहमद ने सभी संगठनों से पोस्ट कार्ड अधिक से अधिक भेजने को कहा।प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित ने संचालन किया। बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, अटेवा के जिला कोषाध्यक्ष विनोद कश्यप, धनपाल, रामकुमार कैप्टन, नरेंद्र मौर्या, सहित अनिल पाठक, विक्रांत मिश्रा, ...