शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ दिया ज्ञापन
बलिया, जून 18 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने तथा उनकी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर गुरुवार को जिला इकाई ने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा।वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। संगठन ने सरकार से शिक्षकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षकों के संवैधानिक अधिकारों, सेवा सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा के लिए है।इस यह भी पढ़ें- टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन, पीएम को सम्बोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.