बागेश्वर, अप्रैल 17 -- देवेंद्र पांडे,बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज सूपी गणित तथा भौतिक विज्ञान के शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। शिक्षक नहीं होने का दंश यहां अध्ययनरत 40 छात्र-छात्राएं झेल रही हैं। इसी मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांतिदल कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। जल्द समस्या दूर करने की मांग की। शुक्रवार को कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सूपी इंटर कॉलेज में गणित व भौतिक विज्ञान के शिक्षक नहीं है। इससे यहां अध्ययनरत छात्रों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए गणित और भौतिक विज्ञान महत्वपूर्ण विषय होता है। यह भी पढ़ें- च्ब्उैव्भ्ठश्र इसके बगैर उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो सकती है। इंटर ...