पटना, मार्च 12 -- उन शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है, जिनका वेतन कई महीनों से लंबित है। ऐसे शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान की समस्या को दूर करने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय में शुक्रवार और शनिवार को कैंप लगेगा। इसमें केवल स्थानांतरित शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान के मामले का निस्तारण किया जाएगा। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) डॉ. मो. जमाल मुस्तफा ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय अवर निरीक्षकों और संबंधित विद्यालय के प्राचार्यों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी शिक्षकों को देने के लिए कहा है। दरअसल, बड़ी संख्या में स्थानांतरित शिक्षकों के एलपीसी इन (अंतिम वेतन प्रमाण पत्र) नहीं मिलने समेत अन्य तकनीकी कारणों से जनवरी-फरवरी 2026 का वेतन भुगतान रुका हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कई शिक्षकों का एक या अधिक महीने का वेतन लंबित है। इन समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.