मुंगेर, अगस्त 5 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को नगर के पुरानी चौक के समीप स्थित कन्या मध्य विद्यालय में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से प्रखंड सह जिला कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक संघ के जिलाध्यक्ष सह राज्य सचिव मो. इसराफिल अली की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय प्रारंभिक शिक्षक संघ के महासचिव नवलकिशोर प्रसाद सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णुदेव प्रसाद सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के संघ के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन के विस्तार, शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान तथा जिला कार्यकारिणी के चुनाव सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान शिक...