मधुबनी, फरवरी 11 -- मधुबनी,निज संवाददाता। जिले में कार्यरत नियमित शिक्षक समन्वय समिति ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर डीपीओ स्थापना व डीईओ अक्षय कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा है। समिति का कहना है कि जिले के हजारों कार्यरत और सेवानिवृत्त शिक्षकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामले लंबे समय से लंबित हैं, जिससे शिक्षकों में भारी नाराजगी है। समिति के अनुसार लगभग चार हजार शिक्षकों का एसीपी और एमएसीपी से संबंधित अंतर वेतन का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। विभागीय स्तर से पत्र जारी होने के बावजूद राशि का भुगतान लंबित है। इसके अलावा न्यायालय के आदेश के बाद भी कई शिक्षकों को वेतन निर्धारण के अनुसार बकाया राशि नहीं मिली है, जबकि अन्य जिलों में भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। नियमित शिक्षकों की प्रोन्नति को लेकर जारी एसओपी के तहत मार्च तक सभी मामलों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.