फिरोजाबाद, मई 2 -- शिक्षक समस्याओं को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को स्कूलों की छुट्टी के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन दिया। डीआईओएस को ज्ञापन सौंप कर शिक्षकों ने विभिन्न मांगें उठाई। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष उमेश यादव एवं जिला मंत्री राजीव शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि शिक्षकों की एनपीएस कटौती का समुचित रख रखाव न होने से उक्त धनराशि शिक्षकों के प्रान खाते में प्रदर्शित नहीं हो रही है। एनपीएस से जीपीएफ में शामिल शिक्षकों कों एनपीएस की धनराशि जीपीएफ में जमा नहीं हो रही है। शिक्षकों के लंबित पदोन्नति संबंधी प्रकरण का निस्तारण समय से नहीं हो रहा है। यह भी पढ़ें- डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन कई जिले के शिक्षकों के चयन एवं प्रोन्नति संबंधी प्रकरणों का...