अररिया, जून 9 -- अररिया, वरीय संवाददाता बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की राज्य स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में 16 जून 2026 (मंगलवार) को जिला मुख्यालय अररिया सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में शिक्षकों द्वारा आक्रोशपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी संघ के जिला अध्यक्ष मो. जाफर रहमानी ने दी। उन्होंने कहा कि जिले सहित पूरे राज्य के शिक्षक लंबे समय से अपनी विभिन्न न्यायोचित मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं, किंतु बार-बार ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। शिक्षकों के एरियर का भुगतान लंबित है, जीओबी मद से वेतन प्राप्त करने वाले नियोजित अनेक शिक्षकों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है तथा वेतन संरक्षण से संबंधित मामलों का भी निष्पादन नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- शिक्षको...