शिक्षकों के लंबित अवकाश आवेदन पर नहीं हुई कार्रवाई
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर समेत 35 जिलों में शिक्षकों के लंबित अवकाश आवेदन पर आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। 20 अगस्त तक सभी लंबित अवकाश आवेदन पर कार्रवाई का निर्देश जिलों को दिया गया था। तीन जिलों को छोड़ बाकी जिलों में इसपर कार्रवाई नहीं करने पर डीईओ और डीपीओ से जवाब मांगा गया है। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की प्रोन्नति लंबित, 422 शिक्षक प्रोन्नति की आस में हो गए सेवानिवृत्तशिक्षकों के छुट्टी आवेदन पर अल्टीमेटम शिक्षा विभाग के प्रशासन उपनिदेशक रामानुज प्रसाद सिंह ने इस मामले में 35 जिले के डीईओ और डीपीओ को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इन शिक्षकों के 11 तरह के अवकाश आवेदन लंबित हैं। जिले में जनवरी से मध्य अगस्त तक 13 हजार से अधिक शिक्षकों की छुट्टी का आवेदन लंबित है। हेडमास्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.