मधुबनी, जुलाई 12 -- मधुबनी। एलएनमुटा के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण कुमार व महासचिव डॉ निलेश कुमार ने लनामिवि के कुलपति प्रो डॉ संजय कुमार चौधरी को पत्र लिखकर मार्च 2026 से मई 2026 तक का वेतन 6 जुलाई को देने के लिए आभार व्यक्त किया है। इन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय सेवा आयोग से चयनित हमारे कुछ शिक्षकों का वेतन दस्तावेज सत्यापन की प्रत्याशा में रोका गया है। इस कारण उनके समझ पूर्व से आयी आर्थिक समस्या और भी बढ़ गयी है। विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों के ऊपर आप हमेशा से दयालु रहे हैं। इस बेहद संवेदनशील मुद्दे पर उदारतापूर्वक विचार करते हुए प्रक्रियागत कार्यो को पूरा करवाकर जल्द से जल्द वेतन जारी करने की कृपा करें। इसके लिए हमारा संघ आपके प्रति आभारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...