चम्पावत, अप्रैल 18 -- जगदीश, लोहाघाट। जनप्रतिनिधियों ने जूनियर हाईस्कूल फोर्ती में रिक्त शिक्षकों के पद भरने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने डीएम को ज्ञापन दिया। प्रधान रेनू बगौली, एसएमसी अध्यक्ष भुवनेश्वरी पुनेठा और योगेश बगौली ने डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन दिया। बताया कि स्कूल में चार के बजाय दो शिक्षक तैनात हैं। जिसमें एक शिक्षक की ड्यूटी जनगणना में लगी है। इसके अलावा उन्होंने सुरक्षा दीवार मरम्मत, फर्श में टाइल लगाने और छत मरम्मत की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.