रांची, जून 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने राज्य सरकार से शिक्षकों के रिक्त पदों को अविलंब भरने की मांग की है। उन्होंने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा है कि राज्य में 50,000 से अधिक शिक्षक पद वर्षों से रिक्त हैं, जिसके चलते 7,500 से अधिक विद्यालय केवल एक-एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। कहीं बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ रहे हैं, तो कहीं समय पर ड्रेस और किताबें तक नहीं मिल रही हैं। राफिया नाज़ ने कहा कि यू-डायस के आंकड़ों के अनुसार झारखंड का छात्र-शिक्षक अनुपात राष्ट्रीय औसत से काफी खराब है। ऐसे में जब शिक्षकों को एसआईआर जैसे प्रशासनिक दायित्व सौंपे जाएंगे, तो पहले से संकटग्रस्त विद्यालयों में पढ़ाई और अधिक प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का रिपोर्ट कार्ड यही है कि बच्चों के पास शिक्षक नहीं, युवाओं के प...