शिक्षकों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
झांसी, जुलाई 17 -- झांसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक - शिक्षिका शिक्षा भवन में एकत्रित हुए। यहां से समूह में झांसी ललितपुर लोकसभा से सांसद अनुराग शर्मा से मिलने पहुंचे। उन्हें ज्ञापन सौंपा। बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पूर्व से नियुक्त अध्यापकों को आदेशित किया जाना न्यायसंगत नहीं है। शिक्षकों ने मांग रखी कि केन्द्र सरकार अधिनियम में आवश्यक विधायी संशोधन करते हुए शिक्षकों की सेवा सुरक्षित करे। अध्यापकों पर परीक्षा थोपने को शर्मनाक बताया। शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों के भविष्य से खिलवाड़ को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग यह भी पढ़ें- Ranchi News: 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.