छपरा, मई 13 -- फोटो 19 जिला शिक्षा पदाधिकारी से बुधवार को मिल कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग रखते समरेंद्र सिंह छपरा। सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला और शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

समस्याओं का समाधान शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों से संबंधित बकाया अंतर वेतन राशि के भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कई प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक प्रतिवेदन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण भुगतान प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है, जिससे शिक्षकों में ना...