मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता बच्चों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता में निपुण करने के लिए शिक्षकों की ट्रेनिंग पर 16 करोड़ से अधिक रुपये खर्च होंगे। कक्षा 4 से 8 के बच्चों को बुनियादी साक्षरता में निपुण करना है। इसके लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। विभाग ने इसकी राशि आवंटित कर दी है।एससीईआरटी की ओर से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिलास्तर पर हर प्रखंड से 4-4 शिक्षकों को प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षक के तौर पर प्रशिक्षित करना है। कक्षा चार से पांच और छह से आठ के शिक्षकों को अलग-अलग प्रशिक्षित करना है। सभी जिलों को निर्देश मिला है कि जिलास्तर पर पहले प्रशिक्षण कराया जाए। जिला स्तरीय प्रशिक्षण में 65 हजार, प्रखंड स्तर के प्रशिक्षण में 43200 खर्च किया जाना है। विभाग ने निर्देश दिया है कि प्रशिक्षण में...