प्रयागराज, अगस्त 10 -- प्रयागराज। नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय (एनजीबीयू) के शिक्षक शिक्षा विभाग ने शिक्षक प्रशिक्षण को आसान और प्रभावी बनाने की दिशा में नई पहल की है। विभाग के डॉ. श्रवण कुमार ने 'लेसन प्लानिंग डिस्प्ले बोर्ड' विकसित किया है। भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय ने डिजाइन पेटेंट प्रदान किया है। इस नवाचार से शिक्षक प्रशिक्षण में पाठ योजना तैयार करने, प्रस्तुत करने और उसका मूल्यांकन करने की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाया जा सकेगा। डॉ. श्रवण ने बताया कि लेसन प्लानिंग डिस्प्ले बोर्ड की मदद से प्रशिक्षु शिक्षक अपनी पाठ योजना के सभी जरूरी हिस्सों को एक ही जगह पर प्रदर्शित कर सकेंगे। इसमें सीखने के उद्देश्य, पढ़ाने की विधि, शिक्षण सामग्री, कक्षा की गतिविधियां, मूल्यांकन की तकनीक और समय प्रबंधन जैसे प्रमुख बिंदु शामिल होंगे।...