हरिद्वार, सितम्बर 18 -- राजकीय शिक्षक संघ हरिद्वार के पदाधिकारियों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक से मुलाकात कर शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। संगठन ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पदाधिकारियों ने एक सप्ताह में सुधार नहीं होने पर कार्यालय में भूख हड़ताल करने का लिखित पत्र भी दिया। जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार और जिला मंत्री विवेक सैनी के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी एवं विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारियों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के समक्ष शिक्षकों के विभिन्न प्रकरणों पर कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया। जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री ने नारसन ब्लॉक की खंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर पर पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर शिक्षकों के कार्य रोकने का आरोप लगाया। पूर...