शाहजहांपुर, मार्च 23 -- शाहजहांपुर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को वितरित किए गए टैबलेट्स में आ रही तकनीकी दिक्कतों के समाधान के लिए अब ठोस पहल शुरू हो गई है। लंबे समय से शिकायतों का सामना कर रहे शिक्षकों को राहत देने के लिए 23 मार्च से 31 मार्च तक जनपद में विशेष सर्विस कैंप आयोजित किए जाएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इन कैंपों में टैबलेट्स की वारंटी, सॉफ्टवेयर खराबी से जुड़ी समस्याओं सहित अन्य तकनीकी शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। टैबलेट्स में आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए चयनित संस्था के विशेषज्ञ कैंपों में मौजूद रहेंगे। शिक्षक अपने खराब या ठीक से काम न कर रहे टैबलेट्स लेकर पहुंचेंगे, जहां उनकी जांच कर तुरंत सुधार की प्रक्रिया शुरू क...