फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 1 -- फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर पर कड़ी नाराजगी जतायी है। शिक्षक नेताओं ने प्रभारी निरीक्षक फतेहगढ़ से वार्ता की और उन्हें बताया कि 25 अप्रैल को आंगनबाडृी सहायिका रेनू और उसके पति राजकुमार ने गंभीर घटना की थी । इंचार्ज प्रधानाध्यापक के साथ लूटपाट कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। घटना की सूचना एफआईआर दर्ज करने को उसी दिन दी गयी थी। मगर दोषियों के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत न करके इंचार्ज प्रधानाध्यापक रीना पांडेय और शिक्षक अमरेश सिंह के खिलाफ फर्जी एनसीआर दर्ज कर ली गयी इससे शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षक संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शिक्षिका रीना पांडेय की तहरीर पर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नही होती तो शिक्षक संघ आंदोलन को मजबूर होगा। इस दौरान यूटा के अध्यक्ष पीयूष कटियार, मजह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.