रांची, मई 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ की राज्यस्तरीय वार्षिक आमसभा शुक्रवार को नामकुम स्थित मध्य विद्यालय सामलौंग में आयोजित की गई। सभा का आयोजन दो पालियों में हुआ, जिसमें राज्य के 22 जिलों के 847 विद्यालयों से लगभग 2350 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। इसमें केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन भी किया गया। सभा की अध्यक्षता फादर जेफ्रीनियुस तिर्की ने की, जबकि महासचिव निरंजन कुमार सांडिल ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने 1 दिसंबर 2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, सहायक आचार्य पद की नियमावली, प्रोन्नति व्यवस्था, स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने तथा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग की। आमसभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.