शिक्षकों के ऑनलाइन प्रशिक्षण की अवधि 14 तक बढ़ी
धनबाद, अगस्त 4 -- झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) ने राज्य की कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए चल रहे 30 घंटे के ऑनलाइन सतत पेशेवर विकास (सीपीडी) प्रशिक्षण की अवधि बढ़ा दी है। परिषद के उप सचिव संजय कुमार प्रसाद की ओर से जारी पत्र के अनुसार अब यह प्रशिक्षण 5 से 14 अगस्त तक पूरा किया जा सकेगा। यह प्रशिक्षण 23 अप्रैल से शुरू किया गया था और शिक्षकों को 90 दिनों के भीतर इसे पूरा करना था। हालांकि 21 जुलाई तक निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी करीब 18 प्रतिशत शिक्षक प्रशिक्षण पूरा नहीं कर सके थे। इस स्थिति की समीक्षा 31 जुलाई को की गई, जिसके बाद विभागीय सचिव के निर्देश पर प्रशिक्षण अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया।जेसीईआरटी ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशकों, जिला शिक्षा पदाधिकारियों, जिला शिक्षा अधीक्षकों और डायट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.