मैनपुरी, फरवरी 20 -- भोगांव। नगर के बीआरसी परिसर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में टीईटी एवं एसआईआर अभियान के दौरान शिक्षकों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शाक्य ने कहा कि शिक्षकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जिसे संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। निर्णय लिया गया कि 23 से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक बांह पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे और एक्स अभियान चलाएंगे। 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया जाएगा तथा डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में उम्मेद सिंह, महाराज सिंह, प्रशांत पालीवाल, संजीव दीक्षित, अखिल पांडेय, अर्चना चौहान, मीरा यादव, अवधेश कुमार, कौशलेंद्र राजपूत, प्रदीप कुमार, प्रशांत तिवारी आदि मौजूद थे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ भोगांव। जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.