बाराबंकी, मार्च 8 -- बाराबंकी। काम में पारदर्शिता के लिए शासन सभी सेवाओं को ऑन लाइन कर रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार लोग इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में विभिन्न विकास खंडों में मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के सभी तरह के ऑन लाइन अवकाश व वेतन एरियर के करीब आठ सौ मामले खंड शिक्षा अधिकारी दबाए बैठे हैं। इस संबंध में शिक्षक संगठन यूटा ने बीएसए को ज्ञापन भी दिया था लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे शिक्षकों में आक्रोश है।ऑन लाइन अवकाश स्वीकृत में भी लापरवाही: कर्मचारियों का शोषण रोकने व काम में पारदर्शिता के लिए मानव संपदा पोर्टल विकसित कर सभी तरह के अवकाश की ऑन लाइन कर दी है। इसके साथ ही एरियर भुगतान आदि की व्यवस्था भी इस पोर्टल पर ऑनलाइन है। इसके बाद भी अधिकारी इसमें मनमानी कर रहे हैं। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.