शिक्षकों के अपमान मामले पर शिक्षक संघ ने जताया विरोध
भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर। टीएमबीयू के एक पदाधिकारी पर परीक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार और सार्वजनिक अपमान का आरोप लगा है। यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट टीचर्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. अभिषेक आनंद ने कहा कि डॉ. गौतम कुमार यादव, डॉ. मनोज दास सहित अन्य शिक्षक दिन-रात परीक्षा कार्यों में जुटे हैं, फिर भी बाहरी लोगों के सामने उनका तिरस्कार किया गया। संघ ने इसे विश्वविद्यालय की गरिमा के खिलाफ बताते हुए चेतावनी दी है कि शिक्षकों के स्वाभिमान से समझौता नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- वार्ता के दौरान रजिस्ट्रार और नोडल पदाधिकारियों में नोकझोंक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.