मधुबनी, जुलाई 12 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई बाबूबरही की बैठक रविवार को स्थानीय शिव मंदिर परिसर में प्रखंड अध्यक्ष सह जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों पर चर्चा की गई तथा सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की गई।

बैठक के सुझाव बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार ने एक ही विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक सहित अलग-अलग श्रेणियों में बांट दिया है। उन्होंने कहा कि सभी कोटि के शिक्षकों को अपने अधिकार, सम्मान और समान सुविधाओं के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने 9300-34800 रुपये का पूर्ण वेतनमान, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, नियमित प्रो...