लखीमपुरखीरी, जून 4 -- लखीमपुर। शासन ने बेसिक के शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय तबादला को लेकर आदेश जारी कर दिया है। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने आदेश जारी किया है। इसमें कई नियम व शर्तों को शामिल किया गया है, जो शिक्षक जनगणना का काम कर रहे हैं उनका तबादला नहीं हो सकेगा। वहीं विशेष परिस्थिति वाले शिक्षकों का ही अन्तर्जनपदीय तबादला हो सकेगा। अन्तर्जनपदीय तबादलों के आदेश का शिक्षक काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। शासन ने आदेश तो जारी कर दिया है कि लेकिन कई शर्तें इसमें शामिल की गई हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि जनगणना कार्य को देखते हुए 31 मार्च 2027 तक कर्मियों के स्थानांतरण न किए जाने के निर्देश भारत सरकार ने दिए हैं। यह भी पढ़ें- जनगणना के बीच यूपी में शिक्षकों के होंगे अंतर्जनपदीय ट्रांसफर, तबादला नीति जारी बेसिक शिक्षा परिषद के शि...