शिक्षकों की 12 साल पुरानी मांग धामी सरकार ने पूरी की, पिछली सेवा जुड़ेगी; वेतन भी बढ़ेगा
देहरादून, नवम्बर 17 -- उत्तराखंड में राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के बेसिक से एलटी में पदोन्नत करीब 5000 शिक्षकों की 12 साल पुरानी मांग सरकार ने पूरी कर दी है। अब उन्हें चयन और प्रोन्नत वेतनमान में बेसिक की सेवाओं का भी लाभ मिलेगा। शासन स्तर पर चयन और प्रोन्नत वेतनमान के नियमों में बड़ा संशोधन किया है। इससे प्रारंभिक शिक्षा में समान वेतनमान के पद पर की गई सेवाओं को भी एलटी में जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। विद्यालयी शिक्षा सचिव ज्योति यादव ने वित्त विभाग की सहमति के बाद आदेश जारी किया है। समायोजित और पदोन्नत एलटी शिक्षक पिछले 12 साल से इस मांग को करते आ रहे थे। कई शिक्षक तो इसी इंतजार में रिटायर हो चुके हैं। रिटायर हो चुके शिक्षकों को भी यह लाभ मिलेगा। खासतौर पर आठवें वेतनमान में ऐसे शिक्षकों के वेतन -पेंशन में लाभ सीधे त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.