पटना, मई 11 -- राज्य के छह लाख शिक्षकों के स्थानांतरण की नई नीति जल्द लागू होगी। इस नीति को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी गई है। इसको लेकर शिक्षा विभाग की गठित कमेटी की सोमवार को बैठक हुई। इस बैठक में शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रस्तावित नीति पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। प्रस्तावित नीति को लेकर कमेटी के सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए। माना जा रहा है कि कमेटी जल्दी ही नीति का प्रारूप विभाग को सौंपेगी। शिक्षा विभाग के सचिव कमेटी के अध्यक्ष हैं। वहीं, माध्यमिक शिक्षा निदेशक को कमेटी का सदस्य सचिव बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...