बागेश्वर, अप्रैल 30 -- बागेश्वर, संवाददाता। प्राथमिक शिक्षक संगठन ने गुरुवार को स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग की। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि जनपद की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और बढ़ती गर्मी को देखते हुए समय-सारणी में बदलाव आवश्यक है। संगठन ने यह भी कहा कि शिक्षक स्कूल के साथ-साथ जनगणना कार्य में भी लगे हुए हैं। अवकाश के बाद घर-घर सर्वेक्षण करने में उन्हें व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा दैवीय आपदा मद में थर्ड पार्टी सत्यापन के बावजूद भुगतान न होने की समस्या भी उठाई गई। यह भी पढ़ें- पति-पत्नी में से किसी की ही लगाएं जनगणना में ड्यूटी जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलाया। यहां जिलाध्यक्ष दीपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.