गाजीपुर, जून 18 -- गाजीपुर, (अभिषेक सिंह)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से जिलाध्यक्ष डा. राजेश सिंह सूर्यवंशी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम शिक्षकों की सेवा सुरक्षा से जुड़ा पत्रक डीएम की नामौजूदगी में एसडीएम रविश कुमार को सौंपा।उच्चतम न्यायालय की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को सभी सेवारत शिक्षकों पर अनिवार्य करने संबंधी निर्णय और 26 मई वर्ष 2026 को रिव्यू पिटीशन के निर्णय से उत्पन्न गंभीर परिस्थिति से शिक्षकों को राहत देने की मांग की। जिला महामंत्री राम अशीष शर्मा ने कहा कि इस निर्णय के कारण देशभर के लाखों शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा एवं आजीविका संकट में है। यह भी पढ़ें- सेवारत शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त रखने को आज...