छपरा, जून 13 -- शिक्षकों की पुरानी समस्याओं के समाधान को अपर मुख्य सचिव से मिले राहुल राज छपरा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राहुल राज ने बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से शिष्टाचार मुलाकात कर राज्यभर के शिक्षकों, पुस्तकालयाध्यक्षों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की वर्षों से लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। यह भी पढ़ें- शिक्षकों की समस्या के समाधान के लिए की वार्तासमस्याओं का समाधान इस अवसर पर उन्होंने विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति, प्रोन्नति, स्थानांतरण, सेवा निरंतरता, वित्त रहित शिक्षण संस्थानों की समस्याओं सहित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से उठाया। डॉ राहुल राज ने कहा कि बिहार के लाखों शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी लंबे समय से प्रशासनिक जटिलताओं, वेतन संबंधी विसंगतियों एवं सेव...