धनबाद, जनवरी 26 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि वे शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहायक आचार्यों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं। विधायक ने शिक्षकों और सहायक आचार्यों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष किए जाने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में शिक्षक-शिक्षिकाओं को समान रूप से मकान किराया भत्ता एवं परिवहन भत्ता मिलना चाहिए। सिंदरी विधायक रविवार को शिक्षक सदन संघ भवन में झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद जिला शाखा की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। यह समारोह अलग-अलग जिलों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं और नवनियुक्त सहायक आचार्यों के लिए था। संघ के जिलाध्यक्ष नीलकंठ मंडल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह की शुरुआत जिला प्रधान सचिव आदित्य प्रसाद मिर्धा के स्वागत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.