गुड़गांव, अप्रैल 22 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा स्कूल शिक्षा प्रोजेक्ट परिषद की स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर वर्षा खांगवाल ने बुधवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम में परिषद से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और शिक्षक प्रशिक्षण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वर्षा खांगवाल ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र में ग्रुप डिस्कशन को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए, ताकि शिक्षक आपस में अनुभव साझा कर सकें और बेहतर तरीके से सीख सकें। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशिक्षण का मामला नहीं, बल्कि एक पूरी पीढ़ी को शिक्षित करने की जिम्मेदारी है। ऐसे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.