देवरिया, अप्रैल 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी एवं अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दिव्यांग व गर्भवती महिलाओं को जनगणना डयूटी से मुक्त रखने की मांग की गई। जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने कहा कि ग्रीष्मावकाश में जनगणना कार्य करने वाले शिक्षकों को उपार्जित अवकाश प्रदान करने, जनगणना कार्य हेतु पृथक समस्या निवारण पटल के गठन, पति-पत्नी की एक साथ ड्यूटी न लगाए जाने, दिव्यांग व गंभीर रूप से बीमार, गर्भवती महिलाओं को ड्यूटी से मुक्त रखना जरूरी है। यह भी पढ़ें- जनगणना ड्यूटी में अनियमितताओं के विरोध में शिक्षक उन्होंने प्रशिक्षण केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, दूरस्थ स्थानों पर लगा...