बगहा, जून 13 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राहुल राज ने बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से शिष्टाचार मुलाकात कर राज्यभर के शिक्षकों, पुस्तकालयाध्यक्षों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की वर्षों से लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। इस अवसर पर उन्होंने विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति, प्रोन्नति, स्थानांतरण, सेवा निरंतरता, वित्त रहित शिक्षण संस्थानों की समस्याओं सहित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से उठाया। यह भी पढ़ें- प्रारंभिक शिक्षक संघ की धरना प्रदर्शन को परिवर्तनकारी शिक्षक संघ का समर्थन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...