शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत
दरभंगा, मई 25 -- दरभंगा। बिहार कम्प्यूटर शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा से मुलाकात कर कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों की समस्याओं व मांगों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रदेश सचिव श्रीपति झा, आदित्य कुमार ठाकुर व राजन कुमार शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों की नियुक्ति के समय बीएड की अनिवार्यता नहीं थी। विभाग ने इन्हें प्रारंभ से ही प्रशिक्षित शिक्षक माना तथा प्रशिक्षित वेतनमान का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके बावजूद वर्तमान में प्रधानाध्यापक नियुक्ति में बीएड की अनिवार्यता के कारण कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों को आवेदन करने एवं समान अवसर प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। यह भी पढ़ें- शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत संगठन की ओर से मांग रखी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.