शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा, डीईओ को संघ ने जताया आभार
चतरा, मई 30 -- चतरा, प्रतिनिधि। झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी चतरा से शिष्टाचार मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा। इस दौरान संघ की ओर से शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान एवं सेवा संपुष्टि की प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग के लिए डीईओ के प्रति आभार और धन्यवाद भी व्यक्त किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इसमें वेतन भुगतान, लंबित एरियर, प्रोन्नति, स्थानांतरण, सेवा पुस्तिका संधारण, अवकाश स्वीकृति, पेंशन संबंधी मामलों तथा ई-शिक्षा पोर्टल की तकनीकी समस्याओं जैसे मुद्दे शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.