मुरादाबाद, मार्च 12 -- विकासखंड भगतपुर टांडा की ग्राम स्थित नेकपुर बीआरसी परिसर में गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा ने की। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी शिक्षकों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। साथ ही शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। इस मौके पर जिला मंत्री धर्मेंद्र...