शिक्षकों की समस्याओं पर डीईओ ने दिया बिंदुवार जवाब
मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मुजफ्फरपुर। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता ई. अभिषेक झा की ओर से शिक्षकों एवं विद्यालय अध्यापकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपे गए 10 सूत्री मांगपत्र के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बिंदुवार जवाब जारी किया है। अभिषेक झा ने कहा कि प्रशासनिक पारदर्शिता एवं जवाबदेही की दृष्टि से यह एक सकारात्मक पहल है। इससे जिले के नियमित, नियोजित, विशिष्ट, प्रधान शिक्षकों एवं विद्यालय अध्यापकों को उनकी लंबित समस्याओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रतिवेदन में प्रधान शिक्षकों के एरियर भुगतान, विशिष्ट शिक्षकों एवं विद्यालय अध्यापकों के डीए, सेवा निरंतरता के आधार पर प्रोन्नति, वेतन संरक्षण, कालबद्ध प्रोन्नति संबंधी मामलों पर की जा रही कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट की गई है। यह भी पढ़ें- शिक्षकों की समस्याओं पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.