सीवान, मार्च 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के निराला नगर स्थित संघ भवन के केदारनाथ पांडेय सभागार में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष स्व. बागिन्द्र नाथ पाठक के स्वर्गारोहण पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने स्व.पाठक के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। एमएलसी प्रो. डॉ. विरेन्द्र नारायण यादव ने स्व. पाठक से जुड़े अपने अविस्मरणीय संस्मरणों को सारगर्भित रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा कि शिक्षकों के जिम्मे बहुत बड़ी जिम्मेदार है। शिक्षक बड़े सिद्धांतों के उत्तराधिकारी हैं, इसके प्रतिमूर्ति बागिन्द्र पाठक थे। अध्यक्षता कर रहे प्रधानाध्यापक अजय पांडेय ने कहा कि स्व. बागिन्द्र नाथ पाठक शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सदैव जागरूक रहते थे। आनंद पुष्कर ने कहा कि जिस महामानव की आज श्रद्धांजलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.