आदित्यपुर, मार्च 20 -- चांडिल, संवाददाता। कुकड़ू स्थित शहीद निर्मल महतो उच्च विद्यालय के शिक्षकों को वेतन देने की मांग को लेकर विधायक सविता महतो के नेतृत्व शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला और ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कहा कि शहीद निर्मल महतो उच्च विद्यालय कुकड़ू के शिक्षक गत दो दशकों से शिक्षक के तौर पर सेवा दे रहे हैं। लेकिन, अस्थायी सेवारत शिक्षक एवं कर्मचारियों की पारिश्रमिक राशि का कोई आंकलन आज तक नहीं किया गया है। उन्होंने शिक्षकों को पारिश्रमिक राशि प्रदान करने तथा अन्य समस्याओं पर न्यायोचित निर्णय लेने के लिए विभागीय पदाधिकारी को आदेश देने की मांग की। इसके अलावे विधायक ने खेल मैदान के चहारदीवारी, छात्रावास की मरम्मत, कम्यूनिटी हॉल व शौचालय निर्माण की भी मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में शिक्षक राम प्रसा...