शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई
गोंडा, मई 16 -- तरबगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तरबगंज इकाई की बैठक ब्लाक अध्यक्ष तरबगंज बलवंत सिंह की अध्यक्षता में मॉडल प्राथमिक विद्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट में टेट अनिवार्यता फैसले के विरुद्ध दाखिल रिव्यू याचिका के बारे में चर्चा हुई। ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह ने ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर बीईओ की ओर से जारी नोटिस पर कड़ा रोष व्यक्त किया। इस मौके पर ब्लॉक मंत्री अतुल मिश्रा, पप्पू निषाद, राजेश यादव, रविनंदन सिंह, ज्ञानचंद यादव, उमेश पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, सर्वदेव शुक्ला, मुकेश जायसवाल, मनोज मिश्रा, धर्मेंद्र पाण्डेय, संजय सिंह, अरुण पांडे, संजय वर्मा, आशुतोष यादव, सुजीत गुप्ता, अरविंद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.