चित्रकूट, मई 2 -- चित्रकूट, संवाददाता। डीआईओएस कार्यालय परिसर में शनिवार को शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की अगुवाई में शिक्षकों ने धरना दिया। जिसमें पूर्व शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी भी शामिल हुए। शिक्षकों ने धरना के दौरान पहुंचे डीआईओएस रविशंकर को मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया कि चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 18 व 21 की वापसी की जाए। पुरानी पेंशन की बहाली के साथ वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। ज्ञापन में 22 मार्च 2016 की राजाज्ञा से आच्छादित एवं विनियमित शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने, वंचित तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण व व्यावसायिक शिक्षकों का तत्काल विनियमितीकरण किए जाने की मांग शिक्षकों ने की है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.