शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिविनि से मिला प्रतिनिधिमंडल
बलिया, जून 17 -- बलिया, संवाददाता। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला। पत्रक सौंपते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने बताया कि जिले में एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों के खाते में एनपीएस का सरकारी अंशदान नियमित जमा नहीं हो रहा है। एनपीएस को अपडेट करने के लिए तीन फरवरी 2025 को जारी शिक्षा निदेशक के आदेश का अनुपालन करना आवश्यक है। कहा कि जिन शिक्षकों का एनपीएस कटौती नहीं हुआ है, उनकी कटौती तत्काल प्रारंभ कराई जाय। अवशेष सभी अंशदानों को समय सीमा में जमा करवाने की अपील की है। कहा कि शासनादेश के अनुसार एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों के एनपीएस कटौती का पासबुक बनाया जाना चाहिए लेकिन किसी भी शिक्षक का एनपीएस खाते का पासबुक नहीं बना है। कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.